सौंफ और इलायची से बनी चाय का करें सेवन इससे मिलेंगे अद्भुत लाभ

अगर आप इन दोनों की चाय बनाकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। एक बर्तन में थोड़ा पानी लें। अब इसमें दो-तीन इलायची और एक चम्मच सौंफ पाउडर डालें।

Dec 12, 2022 - 23:12
सौंफ और इलायची से बनी चाय का करें सेवन इससे मिलेंगे अद्भुत लाभ
सौंफ और इलायची से बनी चाय का करें सेवन इससे मिलेंगे अद्भुत लाभ

सौंफ और इलायची बहुत से लोग खाते हैं। इसके सेवन से मुंह की दुर्गंध की समस्या दूर होती है। लेकिन इसके अलावा भी सौंफ और इलायची के बहुत से फायदे होते हैं। सौंई में आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। इसके अलावा इलायची भी आपकी सेहत को बहुत से फायदे देती है।

अगर आप इन दोनों की चाय बनाकर पीते हैं तो इससे आपके शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। एक बर्तन में थोड़ा पानी लें। अब इसमें दो-तीन इलायची और एक चम्मच सौंफ पाउडर डालें। अब इस पानी को अच्छे से उबाल लें। उसके बाद इसे छान लें। स्वाद के लिए आप इसमें शहद डाल सकते हैं। इस चाय का सेवन करने से आपकी शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। 
         

सौंफ और इलायची की चाय पीने से आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। गैस, अपच, कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा यह आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है। इससे आंखों की जलन से छुटकारा मिलता है। अगर रोजाना सुबह और आप इस तरीके की चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

साथ ही आपकी रोग प्रतिकारक क्षमता भी बढ़ती है इसलिए अनेक रोगों से आपके शरीर का बचाव होता है। सौंफ और इलायची की चाय पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए आप भी ऐसी चाय को अपने डाइट में जरूर शामिल करें। 

MBI24News MBI 24 News is an online Hindi Web Channel which provide current news update from all rajasthan and india.